JEE Mains Admit card 2023: जेईई मेन 2023 का एडमिट कार्ड जारी, 9 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे

JEE Mains Admit card 2023: आपको बता दे कि इस साल जेईई मेन की परीक्षा 24 जनवरी 2023 से शुरू हो रही है। हर साल की तरह इस बार भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) परीक्षा आयोजित करेगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। वहीं, एनटीए पहले ही जेईई मेन परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर चुका है। ताकि छात्र अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए पहले से तैयारी कर सकें। गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा 2023 के लिए 9 लाख 15 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बता दें कि JEE Mains Admit card 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है।

JEE Mains Admit card 2023: ऐसे डाउनलोड कर सकते है एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा
  • वहा होमपेज पर जेईई मेन 2023 सत्र 1 एडमिट कार्ड लिंक जारी होने के बाद वहा पर क्लिक करें
  • अब आपको जेईई मेन पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • उसके बाद आपको JEE Mains Admit card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर सकते है या प्रिंट निकाल सकते है
jee mains admit card 2023
jee mains admit card 2023

JEE Mains 2023: चेक करें परीक्षा की नई डेट

JEE Mains Admit card 2023 की परीक्षा अब 24 जनवरी से 1 फरवरी तक होगी। इससे पहले जेईई मेन की परीक्षा 31 जनवरी को ही पूरी होनी थी। परीक्षा 24, 25, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को होगी। एक फरवरी को बीई/बीटेक की परीक्षा होगी। 28 जनवरी 2023 को दूसरी पाली में बीटेक इन आर्किटेक्चर की परीक्षा होगी। अन्य सभी दिनों में दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बिहार बोर्ड एग्जाम की वजह से हो रही डेट क्लैश, इसलिए जेईई की तिथियां फिर बदलने के आसार 

वहीं, बिहार बोर्ड की परीक्षा JEE Mains Admit card 2023 से टकराने के कारण छात्र इसे बदलने की मांग कर रहे हैं। संशोधित तिथि के चलते बिहार बोर्ड के छात्रों की परेशानी बढ़ गई है. एनटीए ने पूर्व में घोषित परीक्षा की तिथि 27 फरवरी को बदलकर एक फरवरी कर दी है। बिहार बोर्ड की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हो रही है। पहले दिन ही गणित की परीक्षा है। ऐसे में बिहार बोर्ड के हजारों अभ्यर्थियों को जेईई मेन परीक्षा छोड़नी पड़ सकती है। अगर समय रहते इसे नहीं बदला गया तो बिहार बोर्ड के छात्र जेईई मेन परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।

परीक्षा दो पालियों में होगी

JEE Mains Admit card 2023 सत्र-1 परीक्षा 24 जनवरी से 01 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।

JEE Mains Admit card 2023 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2023 में शामिल हो सकेंगे, जो आईआईटी और देश के अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा और आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें 

Leave a Comment